मड़िहान: राजगढ़ के पचोखरा के साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र का विंध्याचल मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक ने किया निरीक्षण
बताते चले कि विंध्याचल मंडल के संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने राजगढ़ के पचोखरा सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र का। मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने और किसानों से संपर्क साधने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में अब तक कुल 444.44 मेट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।