जवा: जिले में नरवाई जलाना हुआ प्रतिबंधित, हार्वेस्टर में लगाना होगा स्ट्रा रीपर; कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Jawa, Rewa | Mar 19, 2025 जिले में कृषको तथा पशुपालकों को भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा गर्मियों में होने वाली आग की दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिभा पाल ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध के आदेश दिए हैं। आदेश जिले में 17 से लागू हो गया है। आदेत भारतीय नागरिक सुरक्षा के तहत संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किए गए हैं।