नैनपुर: वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर नगर पालिका परिषद के प्रांगण में राष्ट्रगान हुआ
Nainpur, Mandla | Nov 10, 2025 वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी के तहत सोमवार सुबह 10:00 बजे प्रशासन और जैन प्रतिनिधि द्वारा नगर पालिका परिषद के प्रांगण में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाना है।