शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद नगर में मदनपुर रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर पिछले दो दिनों से उपभोक्ता एलपीजी गैस प्राप्त करने को परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन सर्वर डाउन होने से गैस का वितरण रुका हुआ है।गुरुवार सुबह 8 बजे से एजेंसी के बाहर लंबी कतार लगी रही।