वर्धमान बाल युवा संस्कार शिविर का भव्य समापन, निकाली गई 'अहिंसा बाल रैली' 🚩
उज्जैन में विगत 6 दिनों से चल रहे 'वर्धमान बाल युवा संस्कार शिविर' का आज एक भव्य अहिंसा बाल रैली के साथ शानदार समापन हुआ। आदिनाथ जिनालय (ऋषिनगर) से शुरू हुई यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए कालिदास मांटेसरी स्कूल पहुंची। रैली में सभी बालक-बालिकाएं हाथों में जैन ध्वज थामे भगवान महावीर और जैन धर्म के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे।
समापन समारोह में शिविर के सभी 6 लेवल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, बच्चों को संस्कारित करने के लिए विभिन्न शहरों से पधारे विद्वानों, क्लास कोऑर्डिनेटर्स, और भोजन-पूजन की व्यवस्था संभालने वाले संयोजकों का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
इस विशेष अवसर पर मंच पर आदिनाथ जिनालय ऋषिनगर के अध्यक्ष प्रमोद जैन, कालिदास मांटेसरी स्कूल के अध्यक्ष �