दुमका: शहर के गिलानपाड़ा में कांग्रेस के प्रदेश सचिव के घर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Dumka, Dumka | Nov 30, 2025 दुमका शहर के गिलानपाड़ा मोहल्ला में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद अरबी खातून के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुरूप शनिवार देर रात अरबी खातून गिलानपाड़ा स्थित घर में ताला बंद कर दूसरे घर में चली गई। सुबह घर का ताला टूटा देख स्थानीय लोगों ने अरबी खातून को इसकी सूचना दी।