विकासनगर: विकासनगर में ड्रग्स विरोधी मुहिम तेज़, नव प्रभात के बाद विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मैदान में
रविवार को दोपहर 2 बजे के करीब कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नव प्रभात के नेतृत्व में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को ड्रग्स और स्मैक जैसी घातक लत से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। नव प्रभात के इस प्रयास को अब क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान का भी समर्थन मिला है।