नारायणपुर: माहका धान खरीदी केंद्र में बारदाने की व्यवस्था न होने से कृषक परेशान, ट्रैक्टर में लदा धान लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
नारायणपुर जिले के महका स्थित धान खरीदी केंद्र में गुरुवार दोपहर 2 बजे अव्यवस्था का गंभीर हाल देखने को मिला। बारदाना उपलब्ध न होने के कारण धान खरीदी पूरी तरह ठप हो गई, जबकि किसान सुबह 6 बजे से टोकन लेकर लाइन में लगे हुए थे। इंतजार का दौर बढ़ता गया लेकिन समाधान नहीं मिला, जिससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है। किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे जिसके बाद धान खरीदी आरंभ