निवाड़ी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत निवाड़ी की लाडली बहनों के खाते में राशि डाली
Niwari, Niwari | Nov 12, 2025 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आज मध्य प्रदेश के सिवनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के साथ निवाड़ी जिले की लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की गई। वहीं उक्त कार्यक्रम का आयोजन निवाड़ी कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया जिसमें सभी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम देखा और सुना।