घाटशिला: कुतलूडीह गांव में आंदोलनकारी पालू राम हांसदा की 16वीं पुण्यतिथि पर विधायक ने किया माल्यार्पण
झारखंड आंदोलनकारी पालू राम हांसदा की 16वीं पुण्यतिथि शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कुतलूडीह गांव स्थित पैतृक आवास पर मनाया गया। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक ने कहा कि आंदोलनकारी पालू राम हांसदा ने वर्ष 1993 में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के दौरान जमशेदपुर तथा हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद थे