हुज़ूर: जनजातीय गौरव दिवस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जायेगी। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय संस्कृति और गौरव को सर्पित जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा अन्तर्गत गौरव दिवस रथयात्रा को कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।