बारां शहर के नजदीक पटाखा गोदाम पर कार्यवाही की मांग को लेकर आत्मदाह का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस व प्रशासन ने समय रहते रोक लिया। युवक उचित कार्रवाई की मांग प्रशासन से कर रहा हे। युवक ने बताया कि पटाखा गोदाम उसके मकान के पास से जिससे कभी भी जान माल का नुक़सान हो सकता है। पुलिस व प्रशासन मौक़े पर पहुंचा और कार्यवाही भी की लेकिन युवक संतुष्ट नही हुआ।