जलडेगा: तरगा निवासी का गांगुटोली किरण सुरीन के घर के आगे सड़क पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
तरगा निवासी महेंद्र साहु की मौत गांगुटोली से कोनमेरला खास वस्ती जाने वाले पथ के किरण सुरीन के घर के सामने शनिवार को अहले सुबह 6 बजे के करीब मृत अवस्था में ग्रामीणों द्वारा देखा गया,जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया अनिमा तोपनो को खबर दी तथा मुखिया द्वारा पुलिस प्रशासन को खबर दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे।