पीरो: CHC चरपोखरी में विधायक शिव प्रकाश रंजन ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का किया उद्घाटन
Piro, Bhojpur | Sep 17, 2025 प्रखंड मुख्यालय स्थित समुदायिक स्वास्थ केंद्र में स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ बुधवार को 12 बजे के करीब किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक शिव प्रकाश रंजन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जारी रहेगा।