शाहपुर: एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिखाई गांधीगिरी, समस्या बताने के लिए 36 किलोमीटर पैदल मुख्यालय के लिए रवाना
Shahpur, Betul | Sep 17, 2025 बुधवार सुबह 11 बजे शाहपुर के एकलव्य आदिवासी विद्यालय की अव्यवस्थाओं ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल दी। तमाम कवायत और दावों के बावजूद विद्यालय की व्यवस्थाएं सुधारने का नाम नहीं ले रहीं। बच्चों ने गांधीगिरी दिखाते हुए तय किया कि वे बैतूल जिला मुख्यालय जाकर सीधे कलेक्टर से शिकायत करेंगे। लगभग 36 किलोमीटर का सफर तय करने की बात सुनकर प्रशासन में खलबली मच गई।