दारू: राष्ट्रीय राजमार्ग-522 भेलवारा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
दारू। राष्ट्रीय राजमार्ग-522 विष्णुगढ़ के भेलवारा मोड में गुरुवार को दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कुल 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को विष्णुगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में सबसे अधिक गंभीर हालत में सरिया निवासी रिषभ कुमार को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।