सारवां: सारवां प्रखंड सभागार में प्रमुख की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित, लाभुकों को किया गया सम्मानित
Sarwan, Deoghar | Nov 11, 2025 प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख फुकनी देवी की देखरेख में रजत जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख फुकनी देवी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार देव सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया मौके पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से पहुंचे लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।