जाले: विद्यालय की रसोइया ने हेडमास्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, मामला दर्ज, हेडमास्टर गिरफ्तार, पिता ने कहा बेटा बेकसूर
Jale, Darbhanga | Nov 30, 2025 जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या की एक रसोइया ने विद्यालय के हेडमास्टर चंद्रशेखर ठाकुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता के अनुसार, 18 नवंबर को हेडमास्टर ने काम का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया और कमरे में बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। धमकी के कारण वह कई दिनों तक चुप रही,जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करवाया