निवाड़ी: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया
Niwari, Niwari | Nov 7, 2025 राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला पुलिस निवाड़ी द्वारा 7 नवंबर को सुबह 8 बजे मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत तहसील परिसर से की गई थी।