राजनांदगांव: राजनांदगांव सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली सरेंडर मामले में की प्रेसवार्ता
राजनांदगांव के सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली सरेंडर मामले में प्रेसवार्ता ली,राजनांदगांव में 12 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया हैं,जिसमें एक करोड रुपए से अधिक का इनामी नक्सली और अन्य नक्सली शामिल है,इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,गृहमंत्री विजय शर्मा और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।