मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र की पूरवा बार गांव में खलिहान में राखी, 11 किसानों की 36 बीघा धान की फसल जलकर हुई राख, अज्ञात पर आरोप
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पूरवा बार गांव में बुधवार व गुरुवार की देर रात लगभग 1:30 बजे अज्ञात कारड़ों से 11 किसानो की खलिहान में रखी धान की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में कुल साढ़े 36 बीघा धान की फसल का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताते हुए राजगढ़ थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस जांच में जुटी।