कैराना: यमुना ब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर हालत में किया गया रेफर
कैराना नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी फरमान बाइक द्वारा पानीपत की ओर जा रहा था। तभी यमुना ब्रिज के पास अज्ञात वाहन में उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।