घाघरा: हापामुनी बड़काटंगरा में रखे धान में लगी आग, पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Nov 10, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनी गांव स्थित बड़का टंगरा में धान के गांज में लगी आग से किसान को भरी नुकसान का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार हापामुनी निवासी जाकिन उरांव ने अपने खेत से कटे हुए धान को ट्रक से लाकर बड़का टंगरा में रखा।वहां धान उतारने के बाद बाकी फसल लाने के लिए खेत चला गया। लेकिन रात करीब 11:30 बजे जब वह लौटा तो फसल जल रहा था।