जनपद जालौन मे शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब बेचे जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्धारित समय से पहले ही खुलेआम ओवररेटिंग में बिक रही शराब जबकि ठेके खुलने का समय सुबह 10 बजे है। शराब ठेके का गेट बंद है लेकिन अंदर से बेची जा रही शराब, अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। देशी शराब ठेके पर सरकारी नियमों और आबकारी मानकों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां। सुबह से ही शराब बेचे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर आबकारी विभाग पर उठे सवाल। पूरा मामला जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के करमेर रोड का बताया जा रहा है।
(उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इस वीडियो के बाद आबकारी विभाग पर प्रश्नचिन्ह जरूर उठ रहे हैं)
Orai, Jalaun | Jun 9, 2026