बाराबंकी के दरामनगर में छत्रपति महाराज वीर शिवाजी की जयंती के अवसर गुरुवार करीब 11 बजे एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन 'द मिशन सरदार पटेल भारत' नामक संगठन ने किया।यह रैली राष्ट्रीय अध्यक्ष जंग बहादुर पटेल के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें जिला अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।