मंडी: मंडी-मनाली हाईवे पर लगातार भूस्खलन, जोगनी मोड़ और बनाला में गिरी चट्टानें, डेढ़ घंटे तक रुका यातायात
Mandi, Mandi | Sep 16, 2025 मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन की घटनाएं जारी हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे पंडोह के पास जोगनी मोड़ पर भूस्खलन हुआ। इस कारण यातायात करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा।पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने तुरंत सड़क को साफ करने का काम शुरू किया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका।