रूड़की: गंगनहर किनारे विधायक के कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन, गन्ना मूल्य किसानों के लिए बड़ी राहत
रुड़की में गंगनहर किनारे भाजपा के शहर विधायक प्रदीप पत्र के कैंप कार्यालय पर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेस वार्ता में भाजपा विधायक ने सरकार के द्वारा घोषित किए गए गन्ना मूल्य को किसानों के लिए बड़ी राहत बताया है। भाजपा विधायक का दावा है कि गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद किसानों में उत्साह दिख रहा है। इस मौके पर कई भाजपा नेता मौजूद रहे है।