बागली: बागली तहसील के नगर चापड़ा से मक्का मदीना उमराह यात्रियों का स्वागत कर विदाई दी गई
Bagli, Dewas | Sep 16, 2025 नगर चापड़ा से 20 दिवसीय उमराह यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत कर विदाई दी गई। मंगलवार दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत गुराडिया कला के पूर्व सरपंच मुबारक मंसूरी (ठेकेदार) एवं पत्नी आमना बी मंसूरी हज यात्रा के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व में उनके निवास पर क्षेत्र के सभी समाज जनों द्वारा यात्रियों का पुष्प माला से स्वागत कर विदाई दी गई।