गेवरा में नये चार श्रम कानूनों के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन
Dipka, Korba | Nov 26, 2025 संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन गेवरा क्षेत्र द्वारा नए चार लेबर संहिताऐं लागू किए जाने के विरोध में बुधवार की सुबह 9 बजे गेट मीटिंग एवं धरना प्रदर्शन गेवरा परियोजना के श्रमिक चौक में किया गया। श्रमिक विरोधी नये लेबर कोड लागू किये जाने के विरोध में हजारों श्रमिक एकत्रित होकर काला झंडा और काला फीता लगाकर नए लेबर कोड का पुरजोर विरोध किया।