खंडवा नगर: खंडवा में 10 दिन बाद लौटी ठंडक, छाया कोहरा, 48 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा, ठिठुरन बढ़ी
बीते 48 घंटे के भीतर रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 28 नवंबर को रात का पारा 13.4 डिग्री था, जो गिरकर अब 9.4 डिग्री पर आ गया है। वहीं, दिन का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान गिरने के साथ ही तेज हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जानकारी रविवार सुबह 7 बजे की है