कोरबा: बांकी में आयोजित भाजपा की कार्यशाला, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में दी गई जानकारी
Korba, Korba | Nov 10, 2025 वर्तमान में भारत के 12 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। जिसमें निर्वाचन आयोग के कर्मचारी की भूमिका अहम रहेगी। भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचन आयोग का सहयोग करेगी।