सादाबाद: न.परसू में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों में मचा कोहराम
नगला परसू की रहने वाली विवाहिता राखी पत्नी हरपाल सिंह का घर में ही फंदे पर लटका शव मिला है। जानकारी के अनुसार सास से क्लेश के चलते विवाहिता फांसी के फंदे पर लटक गई। विवाहित के फांसी लगाने की जानकारी पर परिजनों कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।