दिनांक 06.06.2026 को थाना गंजडुण्डवारा क्षेत्रांतर्गत एक 04 वर्षीय बच्ची के गायब होने की सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए क्षेत्राधिकारी पटियाली के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी व डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान के क्रम में दिनांक 09.06.2026 को बालिका का शव बरामद होने पर स्थानीय पुलिस व फोरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने हेतु शव को पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, थानास्तर से अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। सम्पूर्ण प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा दी गई बाइट।
4 views | Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026