टिकारी प्रखंड अंतर्गत बलियारी चितोखर पथ स्थित ग्राम इटहोरी व मालड़ा गांव के बीच रतनी फरिदपुर कैनाल पर बने पुल की जर्जर समस्या का मामला विधान सभा में गुरुवार को टिकारी विधायक अजय कुमार ने उठाया। जिसके माध्यम से कई गांव के सघन आबादी की विकराल समस्या को दूर करने की मांग रखी गई। जिससे सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं को टाला जा सके और सड़क में आवागमन सुचारु रहे।