खालवा: संविधान दिवस पर एकता और अखंडता का संदेश दिया गया
Khalwa, Khandwa | Nov 26, 2025 कन्या शिक्षा परिसर संदलपुर में बुधवार प्रातः11 बजे संविधान दिवस पर छात्राओं व शिक्षकों ने संविधान की शपथ ली।इस दौरान देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान संविधान की मूल प्रस्तावना का पाठ किया गया।अधीक्षिका उमा तिवारी ने बताया कि हमारें संविधान दिवस के आयोजनों का उद्देश्य संविधान में निहित लोकाचार व नागरिक प्रतिबद्धता को दर्शाना था।