मोठ: मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं और अध्यापिकाओं को दी गई जागरूकता जानकारी
Moth, Jhansi | Nov 29, 2025 गुरसराय। शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे थाना गुरसराय की मिशन शक्ति टीम ने कस्बे के मोहल्ला नारायणपुरा स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय पहुँचकर छात्राओं और महिला अध्यापिकाओं को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में sSI महेन्द्र सिंह भदोरिया, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा तथा महिला आरक्षी कुंजन फौजदार शामिल रहीं।