अमरोहा: डिडौली के कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की, डीजे वालों को दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Mar 6, 2025 डिडौली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह आगामी त्यौहारों को लेकर अलर्ट हैं। आज गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे डिंडोली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने कोतवाली परिसर में कोतवाली क्षेत्र के सभी गांव के लोगों को बुलाकर उनके साथ बैठक की। इस दौरान कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों पर किसी भी तरह का कोई माहौल खराब ना करें।