परसिया: परासिया में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, विश्वकर्मा समाज ने शिव मंदिर में किया पूजन
शिव मंदिर परासिया में विश्वकर्मा समाज ने विश्वकर्मा जयंती पर पूजन किया। इस अवसर पर भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। भव्य आरती की गई। इससे पहले बुधवार 5 बजे मंदिर से भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत पूजन किया गया। नगर पालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय, उपाध्यक्ष महेश सोमकंुवर शोभायात्रा में शामिल हुए।