नैनपुर: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Nainpur, Mandla | Nov 28, 2025 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर में शुक्रवार 2 बजे बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा छात्राओं को टोल फ्री नंबर 181, 1098 की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ पत्र भरवा कर शपथ दिलाई गई।