CUSB के सामाजिक अध्ययन विभाग द्वारा 18–19 फरवरी को “भीख में संलग्न बच्चों के लिए विशेष सेवाएँ” विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में किया गया।