युवाओं को अनाज भंडारण के संबंध में ट्रेनिंग दी
---
"एक्सपेरिमेंट लर्निंग प्रोग्राम" के तहत युवा प्रशिक्षुओं का खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं गेहूं उपार्जन व भंडारण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सेंट्रल वेयरहाउस खंडवा कार्यालय के परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आए युवाओं को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री दानिश खान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बारे में बताया तथा वेयरहाउस कारपोरेशन की प्रबंधक सुश्री समीक्षा ने वेयर हाउस के स्टॉक के वैज्ञानिक तरीके से भंडारण एवं रखरखाव की बारीकियां सिखाई गई।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#khandwa