पीरो: सेमरावँ में फसल कटनी का प्रयोग एसडीओ ने किया
Piro, Bhojpur | Nov 24, 2025 प्रखंड के सेमरावँ में सोमवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब अनुमंडल पदाधिकारी के के उपध्याय के द्वारा धान की फसल कटनी का प्रयोग किया गया। उस दौरान मौजूद अंचला अधिकारी चंदन चौधरी ने कहा कि कटनी प्रयोग से फसल की वास्तविक उत्पादकता का सही अनुमान मिलता है। जो आगे चलकर किसानों को बेहतर योजना, तकनीक और लाभकारी कृषि रणनीति बनाने में मदद करता है।