आज शनिवार को करीब 4:00 बजे बेनीपट्टी जेल में एक कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कैदी की अचानक सांस संबंधी समस्या होने लगी। जिसको जेल में तैनात डॉक्टर के द्वारा उपचार किया गया। सुधार नहीं होने पर उसको सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर रवि प्रकाश ने बताया कैदी का इलाज किया गया है। फिलहाल कैदी की स्थिति सामान्य थी।