लालगंज: गंगहराकलां गांव में शिव शक्ति महायज्ञ समिति के अध्यक्ष ने गरीबों और वृद्धों के बीच बांटे 60 कम्बल
लालगंज विकासखंड के गंगहरा कलां गांव में गुरुवार सुबह 10:30 बजे ठंड को देखते हुए शिव शक्ति महायज्ञ के अध्यक्ष समाजसेवी रिटायर वन दरोगा कृष्ण कुमार दुबे व उनकी पुत्री रिया दुबे ने 60 वृद्ध जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कंबल मिलते ही ग्रामीणों ने राहत महसूस किया। समाजसेवी ने कहा कि ठंड से कोई व्यक्ति कष्ट न झेले, इसलिए आगे भी यह सेवा पहल लगातार जारी रहेगी।