पशुपालन विभाग की जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
---
पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा जिला सहकारी बैंक के सभागृह में मंगलवार को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दुग्ध समितियों के सौ से अधिक सदस्य एवं पशुपालक उपस्थित हुए। कार्यशाला में डॉ. ए.के. पटेरिया उपसंचालक ने नवनिर्मित गौरस एप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गौरस एप के माध्यम से पशु को दिए जाने वाले संतुलित आहार की गणना की जा सकती है। भविष्य में गौरस एप को ई-मार्केट प्लेटफार्म से जोड़ा जाएगा, जिससे पशुपालक इस एप के माध्यम से साइलेज एवं चारा इत्यादि का क्रय कर सकेंगे। पशु चिकित्सक डॉ. सारिका चौहान ने इस दौरान क्षीरधारा ग्रामों के संबंध में जानकारी दी। डॉ. अनिष कश्यप ने चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण के बारे में बताया तथा डॉ. नीरज कुमुद द्वारा भारत पशुधन पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. संजय कुमार ने हरा चारा उत्पादन के संबंध मे पशुपालकों को जानकारी दी।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#khandwa
3 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026