लाडपुरा: भीमगंजमंडी इलाके के नेहरू गार्डन के निकट देर रात बदमाशों ने रेपीडो मोटरसाइकिल चालक को चाकू मारा, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | May 16, 2025 शहर के भीमगंजमंडी थाना इलाके में गुरुवार व शुक्रवार की मध्यरात अढ़ाई बजे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रेपीडो मोटरसाइकिल चालक को रोककर उसको चाकू मारे ओर उसका बेग लेकर फरार हो गए। घायल युवक रामलखन प्रजापति पुत्र छोटूलाल रात्रि को ढाई बजे सवारी छोड़ कर घर सिविल लाइन खंड गावड़ी आ रहा था कि उस पर 2 मोटरसाइकिल पर आए 7 बदमाशो ने लूटपाट के इरादे से हमला किया। घायल अवस्थ