बेतिया: किसान भवन में किसान गोष्ठी का आयोजन, कृषि अधिकारियों ने दी उपयोगी जानकारी, डेढ़ सौ किसानों ने लिया भाग
बेतिया में आज 16सितंबर मंगलवार करीब दो बजे किसान भवन में आयोजित किसान गोष्ठी में करीब डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएओ ओम प्रकाश आदित्य ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि संतुलित उर्वरक के प्रयोग से कम खर्च में अधिक उत्पादन संभव है। साथ ही जैविक विधि से खेती करने पर भी जोर दिया। सहायक निदेशक (मिट्टी जांच)