वरला: नांगलवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई नाग दीपावली, भिलट देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Varla, Barwani | Nov 25, 2025 नांगलवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई नाग दीपावली, भिलट देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब नांगलवाड़ी में नाग दीपावली का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और परंपरा के साथ भव्य रूप से मनाया गया। सुबह 5 बजे भिलट देव का मनोहारी चोला-श्रृंगार किया गया, जिसके बाद जयघोष और आतिशबाजी के बीच भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।