डूंगरपुर: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में धरती पुत्र वीर धनुर्धर कप तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में धरती पुत्र वीर धनुर्धर कप तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता डूंगरपुर शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित हुई। प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने इसका उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के कुल 135 तीरंदाज खिलाड़ियों ने भाग लिया।