धार: धार में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान नागरिकों ने पार्षदों के साथ रैली निकाली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Dhar, Dhar | Apr 22, 2025 धार में आवारा कुत्तों का आतंक! नागरिकों ने पार्षदों के साथ निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।धार शहर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों में लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से आमजन में दहशत का माहौल है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि मंगलवार दोपहर 1:20 पर गुस्साए नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर रैली निकाली।